गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 23 December 2018

RPP NEWS

पनियरा पुलिस व वन विभाग की टीम ने अवैध 14 बोटा साखू की लकड़ी बरामद की


लकड़ी तस्करी को लेकर वन विभाग सतर्क, आये दिन मिल रहे शिकायत को देखते हुए पुलिस और वन विभाग कि सतर्कता का नतीजा है कि इतनी लकड़ी बरामद किया गया l पूरी घटना पढ़े -
आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज -पनियरा। बीती रात पनियरा पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबन्दी कर एक पिकप में रखकर ले जायी जा रही अवैध 14 बोटा साखू की लकड़ी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी रात में अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष पनियरा राज प्रकाश सिंह ने बताया कि बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बभनौली चौराहे से लकड़ी तस्कर पिकप में भरकर अवैध लकड़ी ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुँच गयी तब तक एक पिकप जंगल मे परतावल  की ओर जाती हुई दिखी।
 पिकप को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी रुकी नहीं। तब तक वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम पिकप का पीछा करने लगी कि अन्यहा के पास पिकप का एक्सल टूट गया जिससे गाड़ी पलट गयी और गाड़ी पर लदी लकड़ी इधर उधर बिखर गयी। मौके पर मौजूद लकड़ी तस्कर भागने लगे दौड़ा कर गाड़ी चालक तबारक पुत्र महताब निवासी सियरहीभार थाना श्यामदेउरवा को पकड़ लिया गया। मौके से पकड़े गए चालक के विरुद्ध नामजद धारा 379 , 411 आई पीसी ,41/42 व 26 फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :