![]() |
| घायल रीना कुमारी |
ददरी मेला में मौत होने की सूचना के बाद कुछ पल के लिए भगदड़ मच गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिवार वालो ने बताया कि गुलाब देवी महाविद्यालय बलिया में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अपनी बुआ जी व अपने चाची और दोस्तों के साथ छुट्टी के दिन ददरी मेला घूमने आई हुई थीं। चर्खी पर चढ़ने की बात पर कोई उसके साथ नहीं गया। इसपर वह अकेले ही बड़ी चर्खी की डोली में चढ़ गई। इसके बाद जैसे ही चर्खी तेज गति से चलने लगी वह डोली में खड़ी होकर अपने मोबाइल से सेल्फी खींचने लगीं। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह झूले से नीचे गिर गई। इसके नीचे गिरते ही चर्खी के अगल-बगल के लोगों में भगदड़ मच गई। उसे तत्काल बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पाते ही जिला अस्पताल में सीओ अरुण सिंह, कोतवाल शशिमौली पाण्डेय, दिनेश विश्कर्मा पहुंच गए। इस घटना के बाद मेले की सारे झूले बंद हो गए। मृत रीना कुमारी के पिता लखनऊ में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर है ऐसा लोगो द्वारा बताया जा रहा है।


