| घटना कि छान बिन करते अपर पुलिस कप्तान |
संवाददाता:रिज़वानुल्लाह खान
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हरपुर तिवारी चौराहे पर पैट्रोल पम्प के समीप स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में जो स्टेट बैंक हरपुर से लिंक है आज शनिवार को दिन में 2,30 बजे के करीब दो बदमाश घुस गए और उसके प्रोपराइटर शब्बीर अहमद पुत्र हाजी अमीनुद्दीन निवासी बैजौली थाना श्यामदेउरवां की कनपटी पर असलहा लगा लगा कर काउन्टर मे रखा चालिस हजार रुपये अपने बैग में रख कर दोनो बदमाश असलहा लहराते हुये बाहर निकल गए ।बाहर उन की बिना नम्बर की पल्सर मोटर साइकिल खड़ी थी असलहा लहराते हुए अंधया की तरफ भाग निकले ।ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक शब्बीर अहमद ने इस कि सुचना पुलिस को दी, श्यामदेउरवा थनाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार राय तेज़ी दिखते हुए तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शरू करदिये, घटना की सूचना पाकर सीओ सदर देवेन्द्र कुमार और एसडीएम सदर सत्यम मिश्र भी मौके पर पहुच कर घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।घटना के सम्बंध में पुलिस के द्वारा पास ही स्थित एम आई स्कूल के सी सी टी वी कैमरा में कैद कुछ संदिग्ध युवकों के फुटेज ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक को दिखाए गए तो उस ने उन युवकों के बारे में पुष्टि की के यही लोग उस के पास आये थे,स्कूल के पास के कुछ लोगो ने बताया कि कैमरा में कैद यह युवक काफी देर
तक यहां रहे,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने स्कूल के सी सी टी कैमरा के फोटेज़ को देखा तथा कहा कि बहुत जल्द बदमाश कानून के शिकंजे में होंगे।इस बीच एडिशनल पुलिसकप्तान आसुतोष शुक्ला ने भी घटना स्थल का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया। |
