आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान - महराज गंज
परतावल,थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के अंतर्गत परतावल बाज़र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुस कर डाक्टर अंग्रेश की पिटाई करके के घायल करने वाले अभियुक्तों में से 4 औऱ अभियुक्तों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्तों में निज़ाम पुत्र हज़रत अली ,प्रताप शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा,मार्कण्डेय सिंह,पुत्र गुलाब सिंह ,दिनेश पुत्र रसम मिलन के नाम शामिल है,पुलिस ने इन्हें धारा 147,186,332,353,323,325,427,व,7,सी,ऐ एल,के अंतर्गत दर्ज मुक़दमा में जेल भेज दिया इन अभियुक्तों से पुत्र 4 लीग पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे,जब वह कहीं भगाने की फिराक में थे।आज इन 4 अभियुक्तों को थाना गेट के सामने से गिरफ्तार करने की बात थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र राय ने बताई है,उन के हमराह अन्य पुलिस कर्मी भी रहे।
बताते चलें कि डॉक्टर अंग्रेश पर के दवा माफियाओं का दबाव था कि वह दवा के लिए मरीज़ों को बाहर मेडिकल स्टोर पर भेजें परन्तु वह इस के लिए राजी नही होते थे वह ऐसी दवा ही लिखते थे जो अंदर काउन्टर पर प्राप्त हो सके दवा मिफ़िया इन बातों से नाराज़ होकर उन के विरुद्ध षड्यंत्र रच कर उन की पिटाई कराए,

