![]() |
| वन विभाग और श्यामदेउरवा पुलिस की संयुक्त टीम |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला बरौली के खजवा पोखरी से श्यामदेउरवा पुलिस के और वन विभाग की टीम ने 6 फीट और 4 फीट के सागौन की लकड़ी बरामद की है यह लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काट कर पोखरी में छुपे गई थी,आज सुबह गांव का एक व्यक्ति मछली मारने पोखरी में गया था और उस को देख लिया। उस ने इसकी सूचना वन विभाग और श्यामदेउरवा पुलिस को दी ।
वन विभाग और श्यामदेउरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पोखरी से चार बोटा लकड़ी बरामद कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

