आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज -महराजगंज थाना श्यामदेउरवां के ग्राम बुधिराम पुर में सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है आज सड़क पर लेपन का कार्य आरम्भ हुआ कि इसी बीच जब ड्राइवर सड़क दबाने के लिए रोलर स्टार्ट कर आगे बढाया तो गाड़ी को संभाल नही सका और गढ्ढे में गिर गया गनीमत यह रही के सड़क के नीचे गढ्ढा था इस कारण रोलर वहीं रुक गया,रोलर के गड्ढे में गिर जाने के कारण अब लेपन का कार्य प्रभावित है डामर मिला कर गिट्टियां सड़क पर गिरा दी गई है जब रोलर से गिट्टी दबेगी नही तो वह कुछ ही दिन में उखड़ कर बिखर जाएगी,इस सम्बंध में जब ठीकेदार से बात की कोशिश की गई तो पता चला कि वह कहीं बाहर है,

