संवाददाता:अभय पासवान आर.पी.पी न्यूज़:गोरखपुर: गोला थानाक्षेत्र मे बालु धाट के ठेकेदार से दस लाख रंगदारी मांगने वाले घटना का इनामी इंद्रेश तिवारी जिसपर 15000 की ईनाम राशि रखी गई थी वह एक तमंचा के साथ गोला पुलिस व क्राइम ब्रांच के टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ / क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि 9 अक्टूबर को रंगदारी मांगने वाले पाँच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो अमरजीत यादव गैंग के सदस्य थे तथा उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

