आर पी पी न्यूज़ : कम्पियरगंज,गोरखपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम जंगल झझवा मे अग्निकांड की शिकार हुई विधवा महिला राजमती देवी को तहसील प्रशासन ने तत्काल मौके पर जाकर तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने कंबल,अनाज व नगद धनराशि प्रदान किया।तथा कहा कि शासन की जो भी सहायता की पात्र होगी उसका लाभ दिलाया जाएगा।उक्त अवसर पर हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

