गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 17 December 2018

RPP NEWS

पत्रकार उत्पीड़न को लेकर एसपी से मिला इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, मोबाईल लुटेरे ने पत्रकार को दी थी धमकी


आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज - कोठीभार थानाक्षेत्र के कटहरी के पत्रकार का एक अपराधी द्वारा उत्पीड़न करने और पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही न करने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह  से मिला, पुलिस अधीक्षक ने कोठीभार पुलिस को तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया।
     बताये चले कि कोठीभार थानाक्षेत्र के कटहरी निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार अरुणेश मद्देशिया को एक फोन छिनैती गिरोह का अपराधी फोन पर जान मारने की धमकी दे रहा था, जिसकी शिकायत कोठीभार पुलिस से करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई अपराधी के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही न होने पर पत्रकार उत्पीड़न को लेकर आज इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन  पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह से मिला, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कार्यवाही करने का आदेश कोठीभार पुलिस को दिया। इस मौके पर रामचंद्र रावत जिला अध्यक्ष इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार कशेरा, जिला महामंत्री नवनीत त्रिपाठी, जिला संरक्षक अनुप श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी सौरभ पाण्डेय,भानु प्रताप तिवारी,आकाश रावत,योगेंद्र पांडेय,अरुणेश मद्देशिया, अभिषेक मद्देशिया, महेश विश्वकर्मा, घनस्याम श्रीवास्तव,अभिमन्यु चौरसिया सहित तीन दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :