गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 25 December 2018

अभय पासवान

भटहट: अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विधायक ने भटहट में प्रतिमा अनावरण के साथ नवनिर्मित मैरिज हॉल का किया लोकार्पण


आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता अभय पासवान : भटहट: गोरखपुर:  भटहट ब्लाक मुख्यालय के ठीक सामने नवनिर्मित मैरिज हॉल में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के 95वी जन्म दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं मैरिज हॉल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने करके क्षेत्र की जनता को समर्पित किया, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी रहे।
    इस अवसर पर पिपराईच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा की पूर्व प्रधान मंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी देश के एक ऐसे महान सपूत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत देश के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, उनकी लोकप्रियता एवं सर्वग्राहता इस बात की परिचायक थी कि ऊंच-नीच, जाति- पात, धर्म निर्पेक्ष भेद- भाव से ऊपर उठकर हिंदुस्तान के विकास के निमित्त अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व उनके पति सुनील मोदनवाल का जिन्होंने इस विवाह घर के लिए लगातार प्रयास किया।
    वही विशिष्ट अतिथि जनार्दन तिवारी ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल जी के जीवन शैली एवं उनकी उपलब्धियों पर विस्तार में प्रकाश डालते हुऐ कहा कि अटल जी महान थे, उनकी विचारधारा देश को उच्चतम शिखर पर पहुचाने की थी, वे हमारे प्रेणादाई श्रोत है, हमें अपने जीवन में आत्मसात कर देश को आगे बढाना है। 
     इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रमाकांत, संजय सिंह, जीतन, संजय सिंह, सुरेश निषाद, राधेरमण चौरसिया, उदयभान सिंह, पवन उपाध्याय, शंहशाह आलम, रमेश कन्नौजिया, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बलराम तिवारी, मुकेश मिश्रा, दीपक प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :