गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 11 December 2018

RPP NEWS

झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे जीतीं, कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को दी शिकस्त

Vasundhara Raje
Rajasthan Election Result 2018 Live updates: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे झालरापाटन सीट से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को शिकस्त दी है।
इस सीट से सीएम वसुंधरा राजे चौथी बार चुनाव मैदान में खड़ी हुईं। पिछली तीन बार (2003, 2008, 2013) से वही इस सीट से चुनाव जीतती आ रही हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विजयी रथ को रोकने के लिए मानवेन्द्र सिंह को इस सीट पर उतारा था।
जानें इस सीट का गणित
झालरापाटन की सीट पर करीब दो लाख 73 हजार मतदाता हैं जिनमें सबसे अधिक 45,000 मुसलमान हैं। इसके अलावा 17000 राजपूत, 20000 डांगी, अनुसूचित जाति 35000, अनुसूचित जनजाति 10,000, ब्राह्मण 28000, गुर्जर 22,000 तथा पाटीदार 30,000 मतदाता हैं। 
पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ सीट से राजे ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंद्रावत को 60896 वोट से हराया था। राजे को 114384 और मीनाक्षी को 53488 वोट मिले थे। मीनाक्षी चंद्रावत हरीगढ़ के पूर्व महाराजा धनसिंह चंद्रावत की बेटी हैं।
साल 1977 के बाद से हुए चुनाव में छह बार बीजेपी का कब्जा रहा है। बीजेपी ने झालरापाटन सीट पर साल 1980, 1990, 1993, 2003, 2008 और 2013 में जीत हासिल की

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :