गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 26 December 2018

RPP NEWS

तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर व्यक्ति की मौके पर ही मौत


आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के ग्राम सभा पीपरा खादर में धरमौली जाने वाली नहर मार्ग पर बुधवार रात तकरीबन 7:30 बजे UP 53 T 38 08 तेज रफ्तार ट्रक ने एक साईकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे साईकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 1 घण्टे बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना पाकर मौके पर पहुँची डायल 100 और श्यामदेउरवां कि पुलिस ने मृतक की पहचान श्रीकान्त, निवासी शीतलापुर उम्र 42 वर्ष थाना घुघली के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर मौके पर फरार हो गया। स्थानीय लोगो से सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचा मृतक के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक श्रीकान्त के परिवार के लोगो ने बताया कि भिटौली से पेंटिंग का कार्य कर के अपने घर वापस लौट रहें थे, ट्रक ने उनको काफी दूर से घसीटते हुए ले जाकर सड़क किनारे गढ्ढे में छोड़ दिया है तथा ट्रक भी पलट गया है । इस घटना में श्रीकान्त के सिर पर काफी गहरा चोट लगी है शायद उसी से उनकी मृत्यु हो गई हो।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :