आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : महराजगंज परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया मलमलिया स्थित जूनियर हाई स्कूल में लगा सोलर पैनल एवं डिजिटल इंडिया का वाई फाई चौपाल के अंतर्गत लगया सोलर पैनल व बैटरी बीती रात चोर छत पर चढ़ कर उसे खोल कर उठा ले गए, बताते चले की यह भारत सरकार के ग्रामीण डिजिटलीकरण के लिए ग्राम पंचायत में इन्टरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए लगाया गया था। सुबह जब स्कूल की प्रधानाध्यापिका फिरदौस जहां और स्टॉप विद्यालय पहुंचे तो पैनल गायब देखकर दंग रह गए ,प्रधानाध्यापिका ने तत्काल इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव को दी ।मौके पर पहुंचे प्रधान एवं ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना इस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेंद्र कुमार राय एवं चौकी प्रभारी परतावल लवकुश यादव को दी सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में लग गई है।

