आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज :-परतावल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर अंग्रेश सिंह पर कुछ दबंगो ने उस समय हमला कर दिया जब वह अस्पताल में अपनी डियुटी पर कार्यरत थे,हमला में डाक्टर के सिर और हाथ मे गम्भीर चोटें आई है,इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्षों श्यामदेउरवां इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय मौके पर पहुंच कर हालात को सँभाला तथा मौक़ा पर पुलिस बल तैनात पर घटना की तफ्तीश में जुट गए हैंl आज दबंगो का वर्चस्व इतना बढ़ गया है प्रदेश मे डॉक्टर को भी नहीं बक्शा जा रहा है घायल डॉक्टर अंग्रेश सिंह ने आर.पी. पी न्यूज़ को बताया कि बिना गलती के हमें लाठी दण्डों se पीटा गया है तो वहीँ घटना स्थल पर पहुँचे महराजगंज सीएमओ सहित सभी डॉक्टरों इस घटना कि कड़ी निंदा कि है और अगर मारने वाले बदमाशों कि गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं हुई तो सभी डॉक्टर अनिश्तित कालीन हड़ताल पर जाने कि चेतावनी दी है l

