आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर :कैम्पियरगंज, उपनगर कैम्पियरगज के थाने के उत्तर स्थित उद्यान के पोखरे की दशा बदतर हो कर अपनी उपेक्षा पर आशू बहा रही है।नियमित पोखरे व उद्यान में ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि,प्रधानगण व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी,क्षेत्रीय नागरिक का जमावड़ा रहता है,पर कोई सुधि लेने वाला नही है।क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयास से उद्यान का निर्माण हुआ।जिसमें दिनभर लोगो का जमावड़ा होता है।क्षेत्रीय जनो ने विधायक फतेह बहादुर सिंह से उद्यान व पोखरे की दशा सुधारने की मांग की है।

