आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान : भिटौली : महराजगंज : महराजगंज सदर तहसील के उपनगर भिटौली में युवा समाजसेवक मानवेंद्र द्विवेदी जी की अध्यक्षता में आगरा में हाई स्कूल की छात्रा संजली को जिंदा जला कर मार डालने के विरोध में मंगलवार शाम को उपनगर में कैंडल मार्च निकाला गया और शोक सभा का आयोजन कर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई इस दौरान मानवेंद्र दुबे ने कहा की प्रदेश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है महिलाओं और छात्राओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है ।अंकित मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार अपराधियों पर लगाम कसने में नाकाम रही है ।अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ,युवा समाजसेवी एजाज खान ,अंकित मणि त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी ,सोहेल खान ,भीम मद्धेशिया ,अभिषेक मद्धेशिया ,चंचल मद्धेशिया ,अभिषेक गुप्ता ,सदरे आलम, उमाकांत चौधरी ,वसी उल्लाह खान ,इमरान खान, चंद्रशेखर जायसवाल, अंकित मद्धेशिया ,आशीष मद्धेशिया ,अनिल गुप्ता आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

