आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता वीरेन्द्र कुमार सिंह-कैम्पियरगंज,गोरखपुर।तहसील में कम्बल बितरण करने आये पूर्व मन्त्री व विधायक फतेहबहादुर सिंह को बार एसोसिएशन कैम्पियरगंज के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ मिश्र ,मंत्री प्रभुनारायण पांडेय,शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह,गोपाल जैसवाल,सुरेंद्र नारायण यादव,ध्रुव शर्मा,जैनुलाब्दीन,श्रीभागवत मौर्य ने तहसील में स्थित पोखरे के सुंदरीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा,,जिस पर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने भी सुंदरीकरण व चौराहे पर अतिक्रमण,लाइट ,जलनिकासी की भी समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।

