संवाददाता: अभय पासवान
आर.पी.पी न्यूज़:परतावल:(महराजगंज) थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के परतावल चौराहे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने आगरा में स्कूल से घर जा रही कक्षा 10 की छात्रा संजली पर कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा पैट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिए जाने के विरोध में कैंडिल मार्च निकाल कर न्याय की मांग की।
कैंडिल मार्च में सैकंडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के डॉक्टर राजेश यादव,भावी प्रत्याशी लोक सभा,युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य फखरुद्दीन अली अहमद,आमिर खान,जाबिर अली,मु,इज़हार खान ,लल्ला यादव विधान सभाअध्यक्ष, एज़ाज़ अहमद खान,उपस्थित रहे।

