आर पी पी न्यूज़ :कैम्पियरगज,गोरखपुर।स्थानीय तहसील कैम्पियरगज में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र की अध्यक्षता में शुरू हुआ जिसका संचालन तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित कर रहे है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस,पंचायत,चिकित्सा,जल निगम,लोक निर्माण,वन, विद्युत सहित अनेक विभागों के अधिकारी व फरियादी मौजूद है।

