गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 30 December 2018

RPP NEWS

अतिक्रमणकारी व हल्का लेखपाल के मुर्दाबाद के नारों के साथ ग्राम सभा धनेवा धनेई के ग्रामीणों ने पूरे आक्रोश के साथ महिलाओं, बुज़ुर्गों ,बच्चों व नौजवानों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान के पास


आर पी पी न्यूज़ : 
सवांददाता नूर मोहम्मद 
 महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा धनेवा-धनेई टोला-सुकठियाँ के शाही टोले के ग्रामीणों ने पूरे आक्रोश के साथ महिलाओं, बुज़ुर्गों ,बच्चों व नौजवानों के साथ ,जनसैलाब को साथ लेकर अतिक्रमणकारी व हल्का लेखपाल के मुर्दाबाद के नारों के साथ ग्राम सभा धनेवा धनेई के ग्रामप्रधान के आवास पर अपनी पीड़ा के साथ पहुंचे | तथा रास्ते का अतिक्रमण, व हल्का लेखपाल के साथ सांठ-गाँठ को लेकर सार्वजनिक रास्ते को  अवरुद्ध करने का मामला ग्राम प्रधान के समक्ष ग्रामीणों ने रखा।उन ग्रामीणों का आरोप है कि शाही टोले का तथाकथित भू-माफिया  अपने दबंगई व गुंडई रसूख के चलते हल्का लेखपाल को भारी भरकम रुपये देकर सार्वजनिक रास्ता/बंजर भूमि को अवरुद्ध लेखपाल के शह पर करना चाहता है।तथा उक्त बंजर भूमि पर बॉउंड्री वॉल बनवा रहा है।चूंकि इसके पहले भी धनेवा-धनेई के हल्का लेखपालके द्वारा  भूमि पैमाइश व वरासत के लिये पैसे की डिमांड ग्रामीणों से किया जाता रहा है।ऐसे में ग्राम प्रधान का कहना है कि ऐसी शिकायतें मेरे समक्ष आये दिन आती रहती हैं।हल्का लेखपाल से बात करने पर कहा जाता है कि ये पैसा उच्चाधिकारियों को देना पड़ता है।हल्का लेखपाल द्वारा गांव की समस्याओं के निराकरण में असहयोग  की भूमिका निभाता है।जिससे विकास कार्य अवरुद्ध होता है।इसके एवज में ग्राम प्रधान से भी सरकारी कार्य के लिये भारी भरकम धन की मांग किया जाता है । अतः जनहित को देखते हुए उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि जांच कर विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से किसी अन्य ग्राम सभा मे भेज जाये।वर्तमान में ग्राम सभा की जनसंख्या लगभग 20 हजार है।इस ग्राम सभा के अंतर्गत , वी आई पी गेस्ट हाउस, स्टेडियम, नवोदय विद्यालय जैसे तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थान हैं।इसके बावजूद उपेक्षा का शिकार है ।देखा जाये तो जनपद के प्रतिष्ठित एवं वी आई पी ग्राम सभा है। ग्राम प्रधान ने इस हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिला पंचायत अधिकारी महराजगंज को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है तथा माँग किया क्या है की इस हल्का लेखपाल को इस ग्राम सभा से हटाया जाय , जिससे यह का विकास कार्य किया जा सके | अगर जल्द से जल्द हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगे | 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :