गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 9 January 2019

RPP NEWS

जीर्णोद्धार की राह जोहता महदेवा का खड़ंजा -पिछले 10 सालों में कोई कार्य नही हुआ



आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा में मेन रोड से गाँव तक पहुच खड़ंजा  मार्ग गन्दगी से भरा पड़ा है इस मार्ग से गाँव के लोग परतावल हरपुर मेन रोड पर निकलते है यह खड़ंजा जगह जगह टूटा हुआ है फिर भी ग्राम प्रधान इस तरफ ध्यान ही नही दे रहे है वह शायद इस रोड से आते जाते नही है अगर जाते तो शायद यह खड़ंजा भी साफ  होता । गाँव वाले किससे कहे जहाँ हर गाँव मे सफाई अभियान चलाकर गांवो की सफाई किया जा रहा है बाकायदा माननीय प्रधानमंत्री जी  गांव की सफाई के लिए प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के नाम से योजना भी चला रहे है कि गांव में सफाई रहे ।

ब्लॉक से सफाई कर्मी भी हर ग्राम में नियुक्त है  फिर भी गन्दगी का यह आलम की राह चलना मुश्किल हो रहा है । इसके लिए किसको दोष दे। ग्राम प्रधान को या ब्लॉक प्रशासन को या यह मान ले यहाँ  किसी भी योजना का कोई मतलब ही नही है । बताते चले की यह खड़ंजा 10 वर्ष पूर्व बना था तब से आज तक इस का मरम्मत नहीं हुआ बार बार ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी  पर कोई कार्यवाही नहीं किया | इस बात की नाराजगी ग्रामीणों  में है की  बाकि सभी काम हो रहा है तो इस खड़ंजा का मरम्मत क्यों नहीं हो  रहा | इसका कारण क्या है |

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :