आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज ।मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार शेष नाथ पांडेय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि
समस्त जनपदों के मदरसों के परीक्षार्थियों की अरबी फारसी परीक्षा वर्ष 2019 की परीक्षा के प्रवेश पत्र संबंधित मदरसा के log in पर और उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क स्लिप तथा absenty module का पासवर्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के log in पर उपलब्ध करा दिये गये है।
उन्होंने समस्त अधिकारियीं को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह अपने स्तर से सम्बन्धित मदरसों को सूचित करने का कष्ट करें कि वह मदरसे की log in से प्रवेश पत्र download कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा दे साथ ही सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अपनी log in से उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क स्लिप तथा password निर्धारित परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराते हुये उसे update कराने का कष्ट करें।

