गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 1 January 2019

RPP NEWS

श्यामदेउरवा पुलिस ने की 5 के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही


आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -महराज गंज  श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र मुमार राय ने अपराध की रोक थाम के लिए  मु0अ0सं0-419/2018 धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में नामित पांच अभियुक्तों के  विरुद्ध  यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।
जिनके विरुद्ध वेंगेस्टर की कार्यवाही की गई है उन में  राजेन्द्र पासवान पुत्र रामेश्वर निवासी सिहपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, रवीन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र राम प्रसाद निवासी छातीराम , लल्लन चौबे पुत्र शिवरतन चौबे निवासी कुसम्हा थाना श्यामदेउरवा, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामजीत हरिजन निवासी चौतरवा थाना फरेन्दा,अशोक कुमार भारती पुत्र रामनरायन भारती मुडेहरा थाना नौतनवा के नाम शामिल है।
 इन लोगो के द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बनाने तत्था बेचने का धंधा किया जाता था, श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा  अभियुक्तगण के आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु गैंगचार्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के उपरांत जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा दिनाकं 29 दिसम्बर को अनुमोदित किया गया । श्यामदेउरवा थाना में दर्ज मु0अ0स0 384/2018 धारा-419,420,467,468,471,272,भा0द0वि व 60/72 आबकारी अधि0 व 63 कापीराइट अधिनियम मे वर्तमान में मुकदमा दर्ज है और सोमवार को गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :