बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मनाया मायावती का 63वा जन्म दिन
आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता नूर मोहम्मद -आज दिनांक 15-01-2019 को बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही बहन सुश्री मायावती जी के 63वें जन्मदिन को धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सभी वक्तागण ने उनकी लंबी उम्र की कामना की ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज माननीय सुरेश चंद भारती ने कहा कि सपा व बसपा के गठबंधन से केंद व प्रदेश की सत्ताशीन पार्टी के होश उड़ गए हैं क्योकि भाजपा लगातार जन विरोधी व पूंजीपतियों के हित मे काम कर रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा के पूर्व सभापति श्री गणेश शंकर पांडेय जी कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान,व नौजवानों को लगातार धोखा दे रही है पर जुमलेवालों मि सरकार है ।सपा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सपा व बसपा के गठबंधन होने से विरोधी हताश हो गये हैं । बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाले आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में फंस गए हैं रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने खुलकर इस बात को कह रहे हैं कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।इस प्रकार सरकारी एजेंसियां ही सरकार को कटघरे में खड़ा की हैं।अम्बेडकर पार्क महराजगंज में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर घनश्याम दास , राजेश यादव,मा. गोरखबाबू जी,प्रहलाद कन्नौजिया, आद्या प्रसाद, श्रीमती दुलारी देवी,मनोज पासवान,श्री परसुराम यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष अमीर खान,तबारक हुसैन,अशोक प्रसाद निषाद,राजेंद्र दुबे,राजाराम चौरसिया, सदानंद भारती, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद,श्री रामलाल यादव,शैल कुमार जायसवाल, सहित तमाम सपा व बसपा के छोटे-बड़े कार्यकता मौजूद रहे।

About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |