आर.पी.पी न्यूज: संवादाता नूरमोहम्मद : निचलौल-महराजगंज : भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा के नेतृत्व में जे एच वी चिनी मिल गडौरा बाजार में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल जारी है।16000 किसानों एवं मजदूरों के हक की लड़ाई के लिये धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल मिल गेट पर चल रहा है। आज धरना प्रदर्शन का 14वां दिन रहा जिसमें मिल कर्मचारियों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों का भी पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल के साथ पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है । भूतपूर्व सैनिकों का कहना है कि जब तक मिल नही चलता है तब तक हमारा भूख हड़ताल जारी रहेगा।जिसमे क्षेत्रीय जनता भी बराबर का सहयोग किये हुए है। इस हड़ताल में क्षेत्रीय जनता मिल को चलवाने हेतु धरने में पूरा पूरा सहयोग कर रही है।

