गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 7 January 2019

RPP NEWS

जब छलक उठा ग्रामप्रधान का दर्द -किया ग्रामवासियों से अपील



आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -सवांददाता नूर मोहम्मद -
मेरे सम्मानित ग्रामवासियों ........
धनेवा धनेई के समग्र  विकास के लिये आपका सेवक आपक भाई लगातार प्रयासरत है कि गांव का कोई मजरा विकास से वंचित न हो।
लेकिन कुछ तथाकथित संकुचित लालची जयचंदों के कारण गांव के विकास मे दिनों दिन अवरुद्ध पैदा किया जा रहा है।
गांव के विकास के नाम पर तथाकथित भ्रष्ट चंद लोगों के कारण एक ही  रोड के लिए बार बार अधिकारीयों को गुमराह करके प्रस्ताव दे कर भ्रष्टाचार के बहती गंगा मे डुबकी लगाने का ख्वाब रखने का ख्वाहिश पालें है।
लेकिन आपका सेवक, आपका भाई उनके मंसूबों को कभी कामयाब  होने नहीं देगा।
आप सम्मानित ग्रामवासियों को सोसल मीडिया के माध्यम से अवगत  कराना चाहता हूँ कि मेरे द्वारा एक  खंडजा रोड का क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के दौरान वर्ष 2001-02 मे क्षेत्र पंचायत से उक्त रोड बनवाया गया  ।

पुनः पूर्व  प्रधान द्वारा  एक प्रस्ताव के द्वारा उसी रोड का कार्य दिखाया गया..
आज मै बहुत अचरज मे पड गया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि  उसी रोड पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। मै तत्काल वहां पहुंच कर तुरंत कार्य को रूकवा दिया।
मैंने वहां मौजूद जिम्मेदारों से प्रश्न किया कि उक्त कार्य के लिए एन0ओ0सी0 ग्राम पंचायत से लिये बगैर कैसे काम किया जा रहा है ...
कोई जबाब न मिलने पर तत्काल उक्त कार्य बंद किया गया।
मेरे प्रिय ग्राम वासियों मै भी चाहता हूँ कि हमारे ग्राम पंचायत मे  विकास हो लेकिन अपने स्वार्थों के लिये या अपने निजी फायदों के लिए  किसी भी कार्य को नहीं होने दिया जाएगा।
आपका सेवक आपका भाई नसीम खान
(प्रधान प्रतिनिधि)
ग्राम पंचायत धनेवा धनेई जनपद महराजगंज उ०प्र०

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :