आर पी पी न्यूज़ :बलिया ब्यूरो - बांसडीह रोड(बलिया):-बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बांसडीह रेलवे क्रासिंग पर एस्कॉर्पिओ सवार व बाइक सवार के बीच आपसी विवाद में एस्कॉर्पिओ सवारने बाइक सवार को गोली मार दी।घायल युवक का ईलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
बांसडीह रेलवे क्रासिंग पर बाइक और एस्कॉर्पिओ में हल्की टक्कर हो गई।टक्कर होने के बाद बाइक सवार और एस्कॉर्पिओ सवार लोगो के बीच कहा सुनी हो गई।बात इतनी आगे तक बढ़ गई कि एस्कॉर्पिओ सवार ने बाइक सवार पर गोली चला दी ।जिससे बाइक सवार युवक गमहीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।जिसे मोके पर पता चलते ही बासडीह रोड़ पुलिस मौके पर पहुच गयी ।
बाइक सवार की पहचान मेडिकल स्टोर संचालक प्रेम प्रकाश राय 36 वर्ष निवासी जमुई थाना सिकंदरपुर के मूल निवासी के रूप में हुई है पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और पुलिस ने इस घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो HR51 / AF 6868 को ड्राईवर सहित पकड़ लिया, ड्राईवर का नाम राहुलकुदुस अन्सारी पुत्र मुजलालुद्दीन ग्राम हरपुर थाना सहतवार का निवासी बताया जा रहा हैं।

