आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोशीन रज़ा -महराजगंज जनपद में मिर्जापुर पकड़ी से देउरवा रोड पर एक पुलिया बना हुआ है जो पुलिया और रोड के बीच मे तकरीबन तीन साल से टूटा हुआ है और उस रोड पर एक इंटर कॉलेज भी है जो उस स्कूल के बच्चे और यात्री उस पुल से होकर गुजरते है और उस गढ्ढे में वहाँ आस पास के गांव के लोगो ने आने जाने के लिए मिट्टी भर दिया है परन्तु बरसात के समय मे मिट्टी पानी के बहाव के कारण बह जाता है और वहाँ का गढ्ढा अपने पुराने स्थिति में आ जाता है और आने जाने वाले यात्रियों को दुर्घटना होने का भय लगा रहता है जिससे यह लापरवाही मौत का कारण बन सकती है हैरानी की बात यह है कि गढ्ढा होने के बाद उस रोड का निर्माण किया गया लेकिन गढ्ढा हुए पुल का मरम्त नही हुआ और सब गढ्ढा को मजाक समझ रहे है और एक दिन यह मजाक किसी के मौत का कारण बन सकती है

