आर.पी.पी न्यूज: संवादाता नूरमोहम्मद : भिटौली : महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीएम मार्ग धर्मपुर चौराहे पर गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई जिससे कार की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक ऋतिक धर्मपुर बाजार निवासी थाना कोतवाली महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गया है कार में सवार ड्राइवर व एक लगभग 10 वर्षीय बच्चा भी चोटिल हुआ है गंभीर रूप से घायल ऋतिक को इलाज हेतु स्थानीय लोगों की मदद से महराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है मौके पर भिटौली चौकी पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना लगभग 9:00 बजे रात की है कार वेद प्रकाश मनोज मोदनवाल के घर के अगले हिस्से को रौदते हुए उमाशंकर जायसवाल के घर में जा घुसी|


