आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज: श्याम देउरवां चौराहे के निकट गोरखपुर से परतावल की तरफ जा रही मैजिक ने एक मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार राकेश और विनोद नाम के युवक घायल हो गए। जिसमें राकेश को गम्भीर चोट आई है । मैजिक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया घायलो को 108 से परतावल स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहा राकेश कि हालत गम्भीर बनी हुई है।


