गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 3 January 2019

RPP NEWS

स्पेशलिस्ट डॉक्टर बने क्षेत्राधिकारी और थाने के दरोगा

**

आर पी पी न्यूज़ -गोरखपुर:- यूपी के गोरखपुर जिले के योगी जी के गृह जनपद गोरखपुर के थाना बांसगांव क्षेत्राधिकारी और दरोगा बने पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच के स्पेशलिस्ट डॉक्टर

थाना बांसगांव के ग्राम सरसोपार का निवासी इंद्रेश यादव पुत्र राजहंस यादव हत्या प्रकरण क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
खाकी को सुधारने के डीजीपी ओपी सिंह के सपने सपने बनकर ही रह जाएंगे क्योंकि खाकी की हरकतों से साकार होता नहीं नजर आ रहा है और यह भी सच है की जिस दिन खाकी सुधर गई तो समझो यूपी का आधा अपराध खत्म हो जाएगा
आपको बताते चलें 19 अगस्त 2018 को बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरसोपार  का निवासी इंद्रेश यादव पुत्र राजहंस यादव की हत्या पड़ोसी द्वारा कर दी गई थी हत्या कर लाश को पानी में डाल दिया गया पीड़ित पिता द्वारा नामजद लिखित तहरीर थाने पर लेकर तभी से आज तक चक्कर लगा रहा है
पीड़ित राजहंस का आरोप बांसगांव पुलिस बिना लिखित कार्रवाई के 4 महीना से विवेचना कर रही है अब तक हत्या आरोपि को पकड़ थाने 10 बार ले जा चुकी फिर छोड़ देती है वहीं क्षेत्र में दबी जुबान चर्चा है कि पुलिस मोटा रकम ले हत्यारोपी को बचाने में लगी है पीड़ित राजहंस यादव प्रार्थना पत्र ले गोरखपुर एसएसपी से मिल अपनी पीड़ा बताएं एसएसपी ने सीओ बांसगांव को जांच सौंप कर करीब 2 महीना बीत चुका अब पुलिस तोड़ मरोड़ उल्टा रिपोर्ट लगा जिला कप्तान को भेज दी है
थाना बांसगांव क्षेत्राधिकारी व पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट उल्टा पानी में डूब और मौत होना बता पीड़ित राजहंस यादव को त्रिशंकु भगवान का रूप दे दिया गरीब व पीड़ित न्याय के लिए आज दर-दर भटक रहा

*हैरान करने वाला  यह प्रकरण है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गृह जनपद थाना बांसगांव का*

अस्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ अक्षरों में लिखा हुआ है कि सर पर मारने के कारण मौत हुई है
और पुलिस पानी में डूब मरना बता अपना पल्ला झाड़ने में व हत्यारोपी को बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है  पुलिस मनगढ़ंत की इस रिपोर्ट से पीड़ित परिवार बेहद सदमे में है कि आखिर यह हो क्या रहा है
आश्चर्य सबकी निगाहें टिकी हुई है पीड़ित को न्याय दिला क्या ऐसे पुलिस वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी इस योगी सरकार में जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट को उल्टा पढ़ पढ़ा रहे हैं इस बाबत के बारे में जब क्षेत्राधिकारी से संपर्क किया गया तो उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी और बचते बचते उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया और जब मीडिया के लोग संपर्क किए उल्टा रिपोर्ट लगाने वाले थाना बांसगांव के दरोगा अमरीश बहादुर से तो उसने साफ कहा कि मैं रिपोर्ट लगाया हूं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिना देखे बिना पढ़े बांसगांव थाना वैसे भी इन सब मनगढ़ंत कहानियों में पहले से विशेष चर्चा में है एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था ऐसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे वहीं उनके ही गृह जनपद गोरखपुर थाना बांसगांव के संबंधित अधिकारी व पुलिस वाले उनके कर्तव्यों पर पानी फेरने में रात दिन एक किए हुए हैं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :