आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता रामा आशीष मौर्या - महराजगंज खुटहां बाजार में तथा आस-पास के क्षेत्रों में होटल, चाय, ठेलों दुकानों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर से भठ्ठिया जलाकर खाद्य विभागीय के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वही आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है लेकिन खाद्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है । और तो और ग्रामीण इलाकों के लोगों का कहना है कि हमें समय से गैस नहीं मिल पा रही। जिनको लेकर जहां आम समाज सेविको को में काफी आक्रोश है, तो वहीं गैस एजेंसी के मालिक के द्वारा सभी जगह बिना रोक टोक के गैस सिलेंडर दिया जाता है।

