अज्ञात चोरो ने विद्यालय एवं महाविद्यालय में किया हाथ साफ
आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -महराजगंज -परतावल क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय एवं एस एन टी मेमोरियल स्कूल में बीती रात चोरो ने जमकर लूट मचाया , स्कूल में लगे एल सी डी , व राऊटर चुरा लेगये , साथ ही साथ महाविद्यालय से भी एक लैपटॉप व नगदी लेगये |
बताते चले की बीती रात में स्कूल और महाविद्यालय में लगे सी सी टी वी कैमरा बिजली न होने के कारण बंद था जिसका फायदा उठा कर चोरो ने टाला तोड़ कर जमकर लूट मचाया , अलमारी में रखी फाइलों और अन्य पेपर पुरे कमरे में फैला दिए , समाचार लिखे जाने तक नगदी का सही पता नहीं चला है महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रागेश त्रिपाठी जी का कहना है की छात्राओं की परीक्षा फीस का पैसा था इसकी पूरी जानकारी परीक्षा विभाग के हेड के आने के बाद पता चलेगा की कितना पैसा था |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |