आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोसिन रज़ा : लम्बे इंतजार के बाद ख़त्म हुआ यूरिया की कमी परतावल ब्लाक में स्थित इफको किसान शाखा में यूरिया आ चुका है किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है लेकिन लम्बे समय से इंतजार में रहे किसानों की लम्बी लाईन लगी हुई है और लम्बी लाईन लगने के चलते किसान आपस मे लड़ जा रहे है लम्बी लाइन और भीड़ ज्यादा होने के वजह से भीड़ को काबू में करने के लिए यहाँ पर पुलिस प्रसाशन को लगना पड़ा तब जाकर लोगो में यूरिया सही से बट पा रहा है श्यामदेउरवा थाना की 100 नंबर गाड़ी किसानों को आपस मे लड़ने से रोक रही है और व्यस्था बनाने में लगी है ताकि सभी को मिल सके | यूरिया मिलने से जहां किसान खुश है वही लंबी लाइन लाइन लगने से परेशान भी है कुछ लोग यूरिया के लिए भोर से ही लाइन में लग गए इस बात की दुःख भी है की इस ठण्ड में सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है तब जा कर कही खाद मिल रहा है |

