गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 16 January 2019

RPP NEWS

हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाने वालों का भंडाफोड़


आर पी पी न्यूज़ : डिजिटल डेस्क - मेरठ एसटीएफ यूनिट ने मंगलवार बुलंदशहर में छापेमारी कर हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाने वालों का भंडाफोड़ किया है। भारी संख्या में फर्जी मार्कशीट बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के मुताबिक यह गिरोह मध्य प्रदेश की फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने का काम करता है, जोकि वहां पर अभ्यर्थी इनके जरिये सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षा देते है।
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने की शिकायत लगातार आ रही थीं। एक मुखबिर की निशानदेही पर मंगलवार को एसटीएफ ने बुलंदशहर की कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मध्य प्रदेश के विदिशा में होने वाले सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के नकली मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और काफी संख्या में फर्जी मार्कशीट बरामद की।

आरोपियों ने बताया कि उनका कई राज्यों में बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। ऑन डिमांड मार्कशीट व डिग्रियां बनाना उनका धंधा बना हुआ है। कंप्यूटर पर वेरिफिकेशन और रजिस्टेशन नंबर से इन मार्कशीट का पता चल सकता है, अन्यथा वह असली जैसी ही दिखाई देती है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :