आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान - महराजगंज -मदरसों में नियुक्त आधुनिक अध्यापक जिन्हें 34 महीने से केंद्र सरकार मानदेय नही दे रही है जिस के कारण वह भुखमरी के कगार पर आ गए हैं ,मानदेय न दिए जाने के विरोध में लखनऊ के इको गार्डन में 16 दिन से लगातार धरना चल रहा है जिस में प्रतिदिन हजारों की संख्या में आधुनिक अध्यापक अपने मानदेय भुगतान के लिए मांग रख रहे हैं ।
आज धरना में भाग लेने के लिए महराज गंज से भी दर्जनों की संख्या में जावेद अहमद की अगुआई में मदरसा आधुनिक अध्यापक आनन्द नगर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुए,
जावेद अहमद ने आर पी पी न्यूज से बात करते हुए बताया कि आधुनिक अध्यापक पूरी ईमानदारी से मदरसों में विज्ञान हिंदी इंग्लिश मैथ आदि की शिक्षा दे रहे है अब जब मदरसों में बड़ी संख्या में बच्चे आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रवेश लेने लगे तो अब खुद आधुनिक अध्यापको पर ही ग्रहण लगना आरम्भ हो गया 35 महीना से केंद्र सरकार विभिन्न जांच में नाम पर उन को उलझाकर मानदेय नही दे रही है उन्हों ने बताया कि मदरसे तमाम जांच में खरे भी उतरे परन्तु यह सरकार पूर्ण रूप से भेद भाव करते हुए महज़ अल्पसंख्यक होने के नाते उन के साथ इस प्रकार अन्याय कर रही है ,उन्हीं ने कहा कि उन के साथी लगातार 16 दिन से लखनऊ ने अनिश्चित कालीन धरना में हैं उन मि ताक़त बढाने के लिए महराजगंज से भी साथी आज जा रहे है यह धरना मानदेय की अदायगी तक चलता रहेगा ।
उनके धरना में जाने वालों में कलीमुल्लाह मु,आरिफ,मु अहमद,विनोद श्रीवास्तव,इकरामुद्दीन,हज़रत अली,हसन रज़ा,मनोज कुमार,अशफ़ाक़ अहमद,दिलीप कुमार,दिनेश,अफ़रोज़ अहमद,अजय,मु,हसन,के नाम प्रमुख है।


