गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 7 January 2019

RPP NEWS

भाजपा विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के अभियान में जुटी -पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव


आर पी पी न्यूज़ : उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं भाजपा विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के अभियान में जुट गई है। वह साजिश और फरेब के सहारे लोगों को भ्रमित करना चाहती है। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं, सबके बारे में सब जानते हैं। भाजपा भी समझ रही है कि इस चुनाव में उसका सफाया होना तय है। जनता ने भी तय कर लिया है कि भाजपा की वादाखिलाफी और धोखाधड़ी को देखते हुए इस बार उसकी खैर नहीं।
       श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा हमारे गठबंधन की खबरों से बुरी तरह परेशान हैं। आखिर भाजपा ने भी तो 40 दलों से गठबंधन किया है। इसी तरह सीबीआई का भी हौआ खड़ा किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में सीबीआई और गठबंधन का क्या सम्बंध है? भाजपा को हटाना है तो सीबीआई क्या करेगी? भाजपा के पास सीबीआई है तो हमारे पास गठबंधन है। सीबीआई के हर सवाल का जवाब देने के लिए मैं तैयार हॅू। वोट सीबीआई तो डालती नहीं, वोट तो किसान, श्रमिक, गरीब, नौजवान, महिलायें, व्यापारी और छोटे कारोबारी डालते हैं।
       श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाराज में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं, बच्चियांे का जीवन असुरक्षित है। व्यापारी वर्ग परेशान है। भाजपाराज में सबका उत्पीड़न हो रहा है। नौजवानों के सपने टूट गए हैं। विकास अवरूद्ध है। किसान कर्ज में डूबे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने पांच हजार करोड़ रूपए सिर्फ प्रचार पर खर्च कर दिए। जनता की गाढ़ी कमाई का यह निर्लज्ज दुरूपयोग भाजपा कर रही है।
       श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जातिवादी राजनीति कर रही है। विकास की योजनाएं सबके लिए होती हैं लेकिन भाजपा राज में भेदभाव और रागद्वेष की भावना से काम हो रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार खत्म किया है। हम समाजवादी राजनीतिक शिष्टाचार नहीं छोडेंगे। इससे ऊबी जनता परिवर्तन चाहती है। देश रूका हुआ है वह गति चाहता है। देश की जनता भी तैयार है जवाब देने के लिए सन् 2019 के चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :