आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोशीन रज़ा : महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक में स्थित ग्राम सभा बरियारपुर में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन का मजाक सफाई कर्मचारी उड़ा रहे है यहाँ की नालियों का हाल यह है कि इसमें कूड़ा कचरा भरे पड़े हुए हैं लेकिन इसकी सफाई नही हो रही है बताया जा रहा है कि यहाँ का सफाई कर्मचारी तकरीबन एक एक महीने गायब रहता है और हद तो तब हो गई जब यहाँ के सफाई कर्मचारी का नाम पूछा गया तो उसका नाम तक लोगों को नही पता था इस सब लापरवाही का कारण ग्राम प्रधान (रामरतन) के चलते हो रहा है जो सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर स्वच्छ भारत मिशन का मजाक उड़ाने में कोई कसर नही छोड़ रहें हैं|

