गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 14 January 2019

RPP NEWS

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी इंटरव्यू मामले में मुकदमा दर्ज एक आरोपी जेल भेजा गया थनाध्यक्ष की सक्रियता से नौजवान लुटने से बचे


आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के  परतावल चौक महराजगंज रोड पर स्थित आयान टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा रविवार को सैकड़ों बेरोजगार लोगों का पासपोर्ट जमा करके इंटरव्यू कराया जा रहाथा  कुछ लोगो को इस मे जालसाजी मालूम हुई और पुलिस कप्तान तक शिकायत हो गई थानाध्यक्ष श्याम देउरवां इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय मौक़ा  पर पहुंच एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिए ।इस मामले में जमील अहमद निवासी देवरिया ने इन के विरुद्ध रकम हड़पने और जालसाजी करने का इल्जाम लगाते हुए थाना में तहरीर भी दीथी।
 तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन नामजद  तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 419, 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी अहसान अहमद को जेल भेज दिया है ।जब कि अन्य फरार है।
इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय के तुरंत एक्शन में आजाने और मौक़ा पर पहुंच कर आरोपियों पर नकेल कस दिए जाने से सैकड़ों नौजावन लूटने और धोखा धड़ी से बच गए.इस समय पूरे परतावल क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर दर्जनों जालसाज़ सक्रिय हैं जो भोले भाले नौजवानों को झांसा देकर पहले उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में लेते है फिर उन से से मेडिकल और टिकट के नाम पर रकम ऐंठते हैं और फिर इन गरीब नौजवानों के अपने ऑफिस का महीनों परिक्रमा कराते है,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय को ऐसे एजंटों पर और लगाम कसने की आवश्यकता है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :