ग्राम पंचायत से NOC लिए बिना कार्यदायी संस्था ने ग्रामसभा में शुरू किया काम -ग्रामप्रधान ने रुकवाया
आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद : ग्रामप्रधान से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्रामसभा धनेवा-धनेई, टोला-गबडूआ में सरवर ठेकेदार के घर से इशरकुल्लाह के घर से होते हुए इरफानुल्लाह के घर के आगे तक इंटर लॉकिंग सड़क का प्रस्ताव वित्त वर्ष अप्रैल माह 2018 को हुआ था।जिसकी कार्य योजना में प्रशासनिक स्वीकृति /तकनीकि स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी थी।माह मई के अंतिम सप्ताह में उक्त प्रोजेक्ट स्वीकृत है किन्तु जून माह से बरसात होने के कारण समय से कार्य प्रारंभ नहीं हो सकता ।जनवरी 2019 से उक्त कार्य प्रारंभ होना था ।लेकिन उसी बीच ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क पर कार्य कराया जा रहा है मेरे द्वारा मौके पर पहुँचकर पूछा गया कि उक्त किसके द्वारा या किस विभाग द्वारा कराया जा रहा है ।बताया गया कि जिला पंचायत द्वारा कार्य आरंभ हुआ है मेरे द्वारा उक्त कार्य को तुरंत रुकवाया गया तथा सम्बन्धित जे ई की बुलाया गया तथा मोबाइल द्वारा अपर मुख्य अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, को पूरी जानकारी दिया गया ।लेकुन मौके पर मौजूद जे ई द्वारा ये कार्य कराने के लिये ग्रामसभा से कार्य कराने के लिये NOC लेने की कोई जरूरत नहीं है जबकि हम यहां तक जानते हैं कि ग्राम पंचायत से NOC लिए बिना की भी कार्यदायी संस्था ग्रामसभा में कोई भी निर्माण कार्य नहीं करा सकती ।और इसका शासनादेश भी है जबकि हमारे ग्रामसभा में ग्रामपंचायत के अलावा कोई भी निर्माण कार्य हुए हैं वह कार्य NOC लेकर ही किया गया है।अगर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में जो भी अवरुद्ध या विघ्न पैदा करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करवायी जाएगी।

About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |