आर.पी.पी.न्यूज़: भारत ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। हालांकि भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना या फिर भारत सरकार की ओर से इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन भारतीय सेना द्वारा एक कविता ट्वीट की गई है, जिससे इस जवाबी हमले की ओर इशारा किया जा रहा है।
ये है भारतीय सेना द्वारा ट्वीट की गई कविता की कुछ पंक्तियां-
'क्षमाशील हो रिपु-समक्ष
तुम हुए विनीत जितना ही,
दुष्ट कौरवों ने तुमको
कायर समझा उतना ही।
सच पूछो, तो शर में ही
बसती है दीप्ति विनय की,
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।'
ये भारतीय लेखक, कवि एवं निबन्धकार रामधारी सिंह दिनकर की कविता है। भारतीय सेना रोज ऐसी ही अद्भुत कविताओं को ट्वीट करती है।