आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतवाल,श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार निवासी रामआशीष पुत्र कैलेसर ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गाँव के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि पंकज जायसवाल ने शहीद हुए जवानों को शोकसभा हेतु फ़ोन करके अपने घर बुलाया और अपने साथी राजीव निषाद पुत्र बिपत,अजय चौधरी पुत्र कैलाश,व बबलू जायसवाल ने मिलकर बेवजह गाली गुपता देते हुए उसे मारा पीटा। इसका कारण पूछने पर बिना पूछे नाली बनाने की बात सामने आई। रामाआशीष के हाथ में काफी चोट आई है। साथ ही वह प्रधान प्रतिनिधि के घर से जान बचा कर भागते हुए श्यामदेउरवा थाने पर पहूचा और आपबीती सुनाई।मामले को गंम्भीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा ने धारा 323, 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

