आर पी पी न्यूज़ : वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट -कैम्पियरगंज, गोरखपुर।नवागत उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने आज अभी तहसील में पहुचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।उपजिलाधिकारी ने तहसील भवन का मुआइना कर पटल कर्मियों को दिशा निर्देश दिया।
उक्त अवसर पर राजस्व निरीक्षक ,राजस्व लिपिक, पेशकार,स्टेनो,रजिस्ट्रार कानूनगो,बार के मंत्री प्रभात यादब,प्रभु नारायण पांडेय,वीरेंद्र कुमार सिंह,शासकीय अधिवक्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।सनद रहे कुशीनगर ,मिर्जापुर के उपजिलाधिकारी के रूप में श्री तिवारी कार्य कर चुके है।

