आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता नूर मोहम्मद : दिनांक 23 फरवरी 2019 को घुघुली सिसवां एवं निचलौल में किसान रैली का आयोजन श्री बबलू सिंह जी केअगुवाई में किया गया।श्री अजय कुमार लल्लू जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस की सरकार आयेगी तो घुघुली एव निचलौल के बंद चीनी मिलों के साथ-साथ सभी बंद चीनी मिलों को शुरू कराया जायेगा।जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसान खुश होगा और देश का विकास होगा।आज हम लोग मज़हराजगंज के सभी ब्लॉकों में घूमकर लोगों से पूछ रहे हैं कि आपकी क्या समस्या है।जिसको हम लोग अपने मैनिफेस्टो में लायेंगे।किसानों ने बताया कि यहाँ रेलवे नहीं है।बाईपास नहीं है,उद्द्योग के अवसर नहीं हैं।किसानों के फसल को आवारा जानवर बर्बाद कर रहे हैं।और बहुत से समस्यायों से अवगत कराया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद जी,पूर्व सांसद श्री जितेंद्र सिंह जी,फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी जी,राकेश गुप्ता जी,राजू गुप्ता जी,विधिनारायन वर्मा जी,श्री गोपाल शाही जी,श्री झिनकू चौधरी जी,वीरेंद्र पांडेय जी ,ज्ञानेंद्र पटेल जी,तेजबहादुर बहादुर पाण्डेय जी, विराजवीर अभिमन्यु,चंद्रजीत भारती,घनश्याम गुप्ता,जग्गू नेता के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में तमाम लोग उपस्थित रहे।

