आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता विजय जायसवाल-आज दिनांक 20 फ़रवरी 2019 को जायसवाल फार्मा एंड हेल्थ सेन्टर खजनी बाजार गोरखपुर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | जिसका शुभारम्भ खजनी ब्लाक प्रमुख विकाश सिंह, आदर्श राम त्रिपाठी जिला महामन्त्री ( भा0ज0यु0मो0), मनोज दुबे कार्यकारिणी सदस्य(हि0यु0वा0), एवं सत्यानन्द जायसवाल(हि0यु0वा0) द्वारा किया गया |
इस शिविर मे डा0 एम0पी0 मल्ल M.B.B.S,MD ( चर्म, गुप्त यौन एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ) एवं डा0 आइशा फ़ातिमा( स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ) द्वारा 308 मरीजो का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया और संस्था द्वारा नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया|
इस संस्था के प्रोपराइटर के0के0 जायसवाल द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र के जनता को इलाज के लिए शहरो मे जाना पड़ता है जिससे मरीजो और उनके परिवार को आर्थिक एवं शारिरीक परेशानीयो का सामना करना पड़ता है अतएव उनके असुविधा को देखते हुये इस संस्था का शुभारम्भ किया गया है भविष्य मे इस संस्था मे अन्य और भी विभागो के विशेषज्ञ डाक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित कि जायेगी |
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन मे समस्त संस्था स्टाफ़, मित्रगण एवं समस्त क्षेत्रवासियो का सहयोग रहा.

