आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज : मदरसों में तैनात आधुनिक अध्यापक जिन्हें केंद्र सरकार ने अपने मदरसा आधुनिकीकरण योजना अंतर्गत मानदेय पर नियुक्त किया है, इन अध्यापकों को विगत 38 महीना से मानदेय के नाम पर फूटी कौड़ी भी नही दी गई, उत्तर प्रदेश के इन 25500 मदरसा शिक्षको को 38 महीना का मानदेय दिलाने के लिये लखनऊ के ईको गार्डेन में 61 दिनों तक लगातार धरना चलता रहा, इस धरने की कमान संभालने वाले युवा तेज़ तर्रार टीचर अशरफ अली उर्फ सिकन्दर बाबा अपने परिवार से पूरे 61 दिन दूर रह कर आज अपने गृह जनपद बहराइच में अपने घर पहुंचे तो उन का भब्य स्वागत किया गया, घर पहुंचने पर जब वह अपने गोद मे अपने बेटे को उठाये तोआंखों में आंसू आ गए और वह काफी भावुक हो गए। उपस्थित लोगों ने उन के सँघर्षों की काफी सराहना की तथा अल्लाह तआला से सभी ने मदरसा शिक्षको की परेशानी को दूर करने और सिकन्दर बाबा के हौसले को और बुलन्द रखने की दुआ की । ज्ञात हो कि यह धरना 8 जनवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक लखनऊ में निरन्तर चलता रहा। आज भी इन अध्यापको को केवल वादा का लाली पाप दिखाकर धरना खत्म कराया गया है।

