गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 11 March 2019

Moshin raja

समाचार प्रकाशित होने के बावजूद भी नही हुआ कार्यवाही महिला को दहेज के लिए किया बेघर

आर पी पी न्यूज़: संवाददाता नूर मोहम्मद: महराजगंज में स्थित ग्रामसभा धनेवा के टोला गबडूआ में अदहम पुत्र ज़ाफ़र अली ग्रामसभा गबड़ूआ निवासी है जिसकी शादी करीब चौदह वर्ष पहले ग्राम बरियारपुर में हुआ शादी के कुछ वर्षों तक उसका व्यवहार अच्छा रहा लेकिन विगत कुछ वर्षों से अदहम का व्यवहार बिल्कुल बदल गया और वह अन्य औरतों के चक्कर मे भी रहने लगा आये दिन मारपीट करना उसका पेशा बन गया ऐसा वह सिर्फ दहेज के लिए ऐसा करता है ऐसा उसके पहली पत्नी का कहना है और फिर वह दूसरी शादी भी 6अगस्त 2017 को कर लिया।शादी के बाद अदहम अपने पहली पत्नी को और भी परेशान करने लगा ।और जब स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी तो दोनों पक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के पास पहुंचे ।और उस स्थिति में दोनों पक्ष सुलहनामे के लिए तैयार हो गये ।सुलहनामे के अनुसार अदहम को अपनी पहली बीबी व दोनों बच्चों के परवरिश के लिए प्रतिमाह रु 6000/ देना है ।किसी तरह एक महीने देने के बाद अब सुलहनामे में हुए वादे के अनुसार मुकर रहा है।जिससे पहली पत्नी के सामने अपना और अपने बच्चों के भरण-पोषण हेतु बहुत कठिनाई आ गयी है।अब अदहम अपनी जिम्मेदारी से भाग खड़ा हुआ है तो इस स्थिति में वह क्या करें। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नसीम खान जी के पास  जब वह पहुँची तो उन्होंने बिना कहे कुछ नगद धनराशि देकर उनका सहयोग किया।अब जब ऐसी स्थिति में अपने दोनों बच्चों को लेकर वह कहाँ जाए ।इसके पहले भी हमारे न्यूज़ के माध्यम से यह समाचार प्रकाशित किया जा चुका है ।प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।महिला का पति व सास एवं ससुर और परिवार के अन्य लोग प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं।महिला का पति धमकी देते हुए कह रहा है जो करना है वह कर लो।बिल्कुल प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है।समय-समय पर उक्त महिला का मदद ग्राम प्रधान धनेवा-धनेई के द्वारा किया जाता रहा है पुलिस अधीक्षक और महिला थाना को न्याय के लिए दी तहरीर।

Moshin raja

About Moshin raja -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :