आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -आज दिनांक 12-03-2019 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिलास्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक सुन्दरम मैरेज हॉल महराजगंज में सम्पन्न हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि रामचन्द्र गौतम (मंडल ज़ोन इंचार्ज) थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. वीरेंद्र सिंह चौहान (पूर्व एम.एल.सी.) ने की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ऋषि कपूर,मा. राधेश्याम भारती,बैजंती निषाद,राजेश यादव, घनश्यामदास जी थे जिन्होंने संचालन किया।मुख्य अतिथि रामचंद्र गौतम जी ने कहा कि बुहजन समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुश्री मायावती जी के निर्देश का पालन करते हुए मजबूती से गठबंधन के प्रत्याशी को महराजगंज में भारी मतों से जिताने का कार्य करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी प्रदेश महासचिव मा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछड़े व दलित महिलाओं की रोजगार व नौकरियां खत्म कर दीं है।जिससे समाज के अस्मिता का खतरा उत्पन्न हो गया है है।डॉ. संजय निषाद (रा.अ. निषाद पार्टी)में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज तथा पिछड़ा समाज एकजुट होकर गठबंधन के उम्मीदवार को जीताकर मायावती जी के हाथों को मजबूत करें।मुख्य अतिथि जी ने सुश्री मायावती जी के निर्देश पर श्री ओमप्रकाश पासवान को सदर विधानसभा प्रभारी घोषित किया है।कार्यक्रम को बसपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार गौतम,श्रवण पटेल,श्री राजेश गौतम,गोरख बाबू,मनोज पासवान,नारदराव,अशोक प्रताप निषाद,समाजवादी के जगदम्बा गुप्ता,विन्द्रेश कन्नौजिया, राहुल मिश्रा, सुदामा प्रसाद,डॉ. राजेश यादव,श्रीपति आज़ाद,विजय बहादुर चौधरी,बृजलाल गौतम रामराज चौरसिया विनोद गुप्ता सहित सपा व बसपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

