आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज , सवांददाता नूर मोहम्मद -महराजगंज जनपद के ग्राम धनेवा धनेही में विकास कार्यो में गलत तरीके से रुकावट डालने का आरोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगाया गया है |
धनेवा धनेही के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री नसीम अहमद खान जी का कहना है की गांव के कुछ विरोधी इनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो में रुकावट डाला जा रहा है अभी हल ही में एक जिला पंचायत सदस्य के द्वारा फर्जी तरीके से कार्य योजना बनवाकर कार्य कराने का प्रयास किया गया जिसमे वह कामयाब नहीं हो पाया , महराजगंज जनपद के ग्राम धनेवा धनेही में विकास कार्यो में गलत तरीके से रुकावट डालने का आरोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगाया गया है |राजनीतिक द्वेष के कारण ग्राम सभा के प्रस्ताव पर कार्य करना चाहता था इन्ही सब ग्राम पंचायत के कार्यो में गैर क़ानूनी ढंग से हस्तक्षेप करना चाहता था ग्राम सभा धनेवा धनेई के पूर्व प्रधान कूटरचित कागजो के हेर फेर में क़ानूनी शिकंजे में पढ़ चुके है मेरे द्वारा प्रधान प्रतिनिधि जब पूर्व प्रधान के कार्यकाल का लेखा जोखा सामने आया तो हैरान परेशान हो गया पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम सभा के विकास कार्यो के दस्तावेजो में एक ही कार्य को कई बार दिखाकर भारी भरकम विनतीय अनिमितता की गई है जिसमे वित्त वर्ष 2011-12 में सोडियम लाइट के नाम पर फर्जी तरीके से 156250 रु० का भुकतान कराया गया है फॉगिंग मशीन खरीद पर 15560 रु० का भुगतान कराया गया है उस मशीन का कही कोई अता पता नहीं है तथा मंगलपुर में मस्जिद से जियाउद्दीन अमिन के घर तक खड़ंजा/ मिट्टी कार्य के नाम पर 15000 रु मजदूरी के नाम पर भुगतान कराया गया है एकरामुल के घर से सेराजुद्दीन के घर तक जो खड़ंजा /नाली निर्माण कार्य हुआ है उसको छेदना देवी पत्नी स्व ० बदरुद्दीन खान पूर्व प्रधान द्वारा कराया गया है उस पर भी 179100 रु का फर्जी तरीके से भुगतान कराया गया है वित्त वर्ष 2013-14 में इससे भी आगे बढ़ते हुए पूर्व प्रधान द्वारा पी० डब्लू० डी० से छेदी के घर तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर फर्जी तरीके से 666980 रु का भूगतान कराया गया तथा सोलर लाइट के नाम पर 27500 के दर से 192500 रु निकला गया है जो कही लगवाया ही नहीं गया था | सूकहिया कब्रिस्तान पर खड़ंजा निर्माण दिखा कर 89832 रु निकाला गया है इससे भी आगे बढ़ते हुए पूर्व प्रधान द्वारा ईदगाह सफाई के नाम पर पब्लिक में अपने को कौम के हमदर्द बनकर हजारो हजार रु का चुना लगाया वित्त वर्ष 2014-15 में एक ही कार्य का नाम बदल बदल कर फर्जी तरीके से भुगतान कराया गया है जिसमे रहमतुल्लाह के घर से कय्यूम के खेत तक खड़ंजा कार्य पर 175576 रु निकाला गया तथा उसी कार्य को प्रोजेक्ट का नाम बदलकर चौक रोड से रहमतुल्लाह मास्टर के घर तक खड़ंजा निर्माण के लिए 429700 रु फर्जी भुगतान कराया गया तथा इसी कार्य को जिला पंचायत सदस्य द्वारा भी कार्य कराकर भुगतान कराया गया है इसी विन्त वर्ष में नाला निर्माण के नाम पर अनवर लेखपाल के घर से नेसार के घर तक 440046 रु तथा उसके बाद नेसार के घर से गोडहिया पोखरे तक नाला निर्माण के नाम पर भरी भरकम रुपए 512532 रु फर्जी तरीके से निकाला गया इसी वित्तीय वर्ष में फिरोज के घर से शहबान के घर तक नाला निर्माण नाम पर 260392 रु का फर्जी तरीके से भुगतान कराया गया है जबकि वह नाली निर्माण क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा किया गया था वित्त वर्ष 2015 -16 में पूर्व प्रधान द्वारा अपने गांव का विकास करते करते दूसरे ग्राम सभा में चले गए| उसके नाम पर भी फर्जी तरिके से नहर से पनेवा रोड तक नाली खड़ंजा कार्य निर्माण के नाम पर दो बार क्रमशः 530875 रु व 31875 रु का भुगतान कराया गया है इन्ही सब भरी अनिममितताओ को छिपाने के लिए पूर्व प्रधान द्वारा गांव की भोली भोली जनता को शब्दों के मायाजाल में व भ्रम पैदा कर के मेरे विकास के कार्यो में अड़चन डाल रहा है जिससे गांव में विकास कार्य रुक रहा है|

