गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 2 March 2019

RPP NEWS

गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र चैक माफी (पीपीगंज) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण तथा दो दिवसीय पूर्वान्चल किसान मेला एंव कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन


आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर  सवांददाता पी एन सिंह -गोरखपुर 2 मार्च 19। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कृषि एंव भारत सरकार के मंत्री कृषि एंव किसान कल्याण राधामोहन सिंह ने महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र चैक माफी (पीपीगंज) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण तथा दो दिवसीय पूर्वान्चल किसान मेला एंव कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रान्तों/जनपदों के संबंधित विभागों के लगभग 100 स्टाल लगाये गये है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एंव केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र एक नजर में तथा गोरखनाथ कृषि दर्पण पत्रिका का लोकार्पण करने के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट का लान्च किया इसके साथ ही 5-5 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों के जीवन मे आमूलचूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से 2 वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र की आधारशिला रखी गयी थी जिसके प्रशासनिक भवन का लोकार्पण आज हुआ है। उन्होंने अपने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम जन के जीवन में परिवर्तन लाने का कृषि विज्ञान केन्द्र सशक्त माध्यम है। शासन की योजनाओं का लाभ किसानों को मिले और उन्हें तकनीकी जानकारी प्राप्त हो, इस उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के अन्दर 20 नये कृषि विज्ञान केन्द्र दिये है जिससे किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है, कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों जीवन में सही तकनीक, समय पर बीज एंव उन्हें समयबद्ध ढंग से शासन की योजना का लाभ दे सके, निश्चित रूप से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है जिससे उनका जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को साकार रूप देने साथ कृषि उत्पादन में सतत वृद्धि हेतु नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों तथा अन्य जानकारी से किसानों को नियमित आधार पर अवगत कराना अनिवार्य है और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र प्रदेश के सभी जिलों मे ंखोले गये है और गोरखपुर में दो कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र कम से कम दो दो गांव को गोद लेकर कृषकों को प्रशिक्षित करें, निश्चित रूप इससे किसानों में तकनीकी कृषि की जानकारी बढ़ेगी और उनका उन्नयन होगा। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को सही मायने में आत्मसात करने की आवश्यकता है। किसानों के उत्पादन की उत्पादकता में न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से दिया जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंहने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने एंव उनकी आय बढ़ाने हेतु नई तकनीकी की आवश्यकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति में कृषि विज्ञान केन्द्र की बड़ी भूमिका है। कृषि विज्ञान केन्द्र सभी ज्ञान देता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देश दिये कि वे टीम बनाकर गांव को गोद लें और उन्हें कृषि की नई तकनीक के बारे में बतायें। श्री सिंह ने कहा कि उ0प्र0 तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने  मृदा परीक्षण कराने पर बल देते हुए कहा कि जिस तरह व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहता है उसी प्रकार अच्छी उपज मृदा परीक्षण भी आवश्यक है, मृदा परीक्षण हेतु लैब की स्थापना की गयी है, किसानों की आय बढ़ाने हेतु नई तकनीक पशुपालन, वानिकी, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन के प्रति रूचि लेना होगा।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मिश्रित खेती की आवश्यकता है और इस हेतु राज्यों को फण्ड भी दिया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र एक या दो एकड़ का माडल तैयार करे जिससे किसान देखें की उन्नति फसल किस तरह तैयार किया जाता है, धन की कमी आड़े नही आयेगी, किसानों की उन्नति सरकार की प्रतिबद्धता है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जो प्रोजेक्ट संचालित होंगे वह किसानों की आय, उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होगा। सरकार की प्राथमिकता खेती एंव किसान है। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुना करने में कृषि विज्ञान केन्द्र काफी उपयोगी सिद्ध होगा। उप महा निदेशक कृषि प्रसार नई दिल्ली डा0 ए0के0 सिंह ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र रिसर्च सेन्टर एंव स्त्रोत का कार्य करेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अन्य जन प्रतिनिधि गण, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन एंव अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :